TOOLS
हर महीने, दुनिया भर में 3 बिलियन से भी ज़्यादा लोग उनके लिए मायने रखने वाले लोगों से जुड़ने और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए Facebook का उपयोग करते हैं. लोगों की इतनी बड़ी संख्या से ही क्रिएटर्स को दुनिया भर में पहचान बनाने का मौका मिलता है, फिर चाहे आपने क्रिएटर के तौर पर अपना सफ़र अभी-अभी शुरू किया हो या आपका उद्देश्य अपनी मौजूदा कम्युनिटी को बढ़ाना हो.
Facebook को सबसे अलग यह आँकड़ा नहीं बनाता, बल्कि यहाँ पर मौजूद लोग बनाते हैं. यहाँ पर हर पक्ष अपने विचार रखता है. आपकी कम्युनिटी सिर्फ़ आपको फ़ॉलो ही नहीं करती, बल्कि आपको सपोर्ट करती है, आपके काम को शेयर करती है और आगे बढ़ते रहने में आपकी मदद करती है. Facebook का मतलब अकेले नहीं, बल्कि सबके साथ से आगे बढ़ना है. ज़रूरी यह है कि आप अपने काम की कद्र करने वाले लोगों के सपोर्ट से कितना अच्छा और सार्थक कंटेंट बनाते हैं.
और जब आप अपने इस सफ़र पर आगे बढ़ने के लिए तैयार होते हैं तब Facebook आपको इसके लिए ज़रूरी टूल्स देता है. कम्युनिटी बनाने से लेकर कंटेंट क्रिएशन को अपना करियर बनाने तक, क्रिएटर्स को अपने जुनून को अपनी कमाई का साधन बनाने के शानदार मौके मिलते हैं. पिछले साल Facebook ने क्रिएटर्स को $2 बिलियन का पेमेंट किया और हम आगे भी इसी तरह का सपोर्ट देते रहेंगे.
शुरुआत करने के लिए इन रिसोर्स का उपयोग करें:
प्रोडेक्ट से जुड़ी नई खबरें और अपडेट पाएँ, ताकि आप इस प्लेटफ़ॉर्म का पूरा फ़ायदा उठा सकें.
कंटेंट पोस्ट करना शुरू करें और ऐसी कंटेंट स्ट्रेटेजी बनाएँ, जो आपके और आपकी ऑडियंस के लिए कारगर हो.
अपने फ़ॉलोअर्स बढ़ाने की स्ट्रेटेजी जानें और अपनी कम्युनिटी बनाएँ.
TOOLS
ऊपर दिखाए गए क्रिएटर्स (सबसे ऊपर वाली लाइन में, बाईं से दाईं ओर): Tropiical Punch, Sydney Morgan, Drex Lee, Coolirpa, TuckerComedy, GroovyFoodiess, Oliver Twixt, Rylee Jenkins, Austin Sprinz, Garden Marcus, Naomi Kong, Keto Snackz, Chef Darius, Lilly Skjoldahl, Katherine Salom. पेज में नीचे की ओर: Content Machine.